नीट में धांधली के खिलाफ एनएसयूआई ने जताया विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर आरोप लगाया कि परीक्षा में गड़बड़ी ने छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। कार्यकर्ताओं ने उच्च स्तरीय जांच और पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।

नीट में धांधली के खिलाफ एनएसयूआई ने जताया विरोध

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नीट परीक्षा में अनियमितताओं और धांधली के विरोध में गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एमबीपीजी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी ने लाखों होनहार छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। आरोप लगाया कि सरकार और संबंधित एजेंसियां इस संवेदनशील मुद्दे पर लीपापोती करने की कोशिश कर रही हैं। छात्रों ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करने, पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने, भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कानून बनाए जाने की मांग की।

प्रदेश महासचिव अक्षत पाठक, मेहुल सह, अंश गुप्ता, मयंक गोस्वामी, मेहुल जोशी, मनदीप सिंह, कमल बोरा, हर्ष रजवार, राहुल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।