अभियंता से अभद्रता पर डिप्लोमा इजीनियरों ने दी कार्यबहिष्कार की चेतावनी

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

पिथौरागढ़ में कार्यरत सहायक अभियंता से फोन पर अभद्रता पर कार्रवाई की मांग हल्द्वानी,

अभियंता से अभद्रता पर डिप्लोमा इजीनियरों ने दी कार्यबहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बुधवार को आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पिथौरागढ़ में सहायक अभियंता से अभद्रता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई। तिकोनिया कार्यालय में हुई बैठक में कहा कि पिथौरागढ़ में कार्यरत सहायक अभियंता से एक व्यक्ति ने फोन पर अभद्रता की है। गाली गलौज करने के साथ ही अभियंता के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। इससे पूरे प्रदेश के अभियंता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ऐसा नहीं किए जाने पर कार्यबहिष्कार कर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।

इस मौके पर सीएस देवड़ी, रविंद्र कुमार, हरीश पंत, प्रमोद चंद्र, पंकज उपाध्याय, सतीश सिंह, खगेंद्र जोशी, दीपक शर्मा, धीरज सिंह, भुवन चंद्र भट्ट, सोहन सिंह, अशोक नौटियाल मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।