नारायण नगर क्षेत्र में बना कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध मे धरना जारी
नैनीताल के नारायण नगर क्षेत्र में बन रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट का विरोध तेज होने लगा है। बीते छ: दिन से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी...

नैनीताल के नारायण नगर क्षेत्र में बन रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट का विरोध तेज होने लगा है। बीते छ: दिन से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रही क्षेत्रीय महिलाओं का कहना है कि नगर पालिका जबरन रूप से नारायण नगर क्षेत्र में आबादी के आसपास कूड़ा निस्तारण प्लांट बना रही है। 2019 से स्थानीय लोग लगातार क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण प्लांट निर्माण का विरोध कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी जबरन क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित किया जा रहा है जब तक नगर पालिका पूरा निस्तारण प्लांट के स्थान को परिवर्तित नहीं करेगी तब तक क्षेत्रीय लोगों का प्रदर्शन जारी रहेगा। चित्र सभासद भगवत रावत का कहना है कि अगर अनशन के बावजूद भी प्रशासन ने उनकी मांग पर विचार नहीं किया तो स्थानीय लोग आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।
आपको बताते चलें कि नगर पालिका के द्वारा नारायण नगर क्षेत्र में एक करोड़ 75 लाख की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित किया जा रहा है जिसका अब क्षेत्रवासी विरोध कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि प्लांट बनने से स्थानीय लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ेगा साथ ही क्षेत्र में दुर्गंध पहले की लिहाजा प्लांट बनाने के स्थान को परिवर्तित किया जाए। अगर नगर पालिका ने प्लांट बनाने के स्थान में परिवर्तन नहीं किया तो सभी लोग आमरण अनशन को मजबूर होंगे। इस दौरान सुन्दर लाल, चंद्र लाल,मोहन चंद्र थापा,नितेश कुमार, अर्जुन,मयंक थापा,धीरज कुमार,अशोक कुमार, जय थापा, अतुल कुमार, सचिन कुमार, रवि कुमार, मनमोहन कंनवाल,अक्षय कुमार,विकास, मुन्नी, गीता देवी, मीनाक्षी , गीता चंद्रा, आशा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
