सरकारी नीतियों के खिलाफ 'पहाड़ी आर्मी' का हल्लाबोल
हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी नगर के अध्यक्ष फौजी भुवन चंद्र पांडे के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर की कमी, यूसीसी, महिला उत्पीड़न और अन्य मुद्दों पर विरोध जताया। भुवन ने 2027 के विधानसभा चुनावों में इन मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया।

हल्द्वानी, संवाददाता। पहाड़ी आर्मी नगर अध्यक्ष फौजी भुवन चंद्र पांडे के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों और सदस्यों ने केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। सोमवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर की कमी, यूसीसी के कुछ प्राविधानों, शंकराचार्य व बाल बटुक के अपमान और महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर रोष जताया। भुवन ने घोषणा की कि वे इन मुद्दों को लेकर 2027 के विधानसभा चुनावों में जनता के बीच जाएंगे। धरने में जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने स्कूलों की बढ़ती फीस और लचर स्वास्थ्य-शिक्षा नीति पर सवाल उठाए। महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर और सुनीता ने बेटियों को न्याय न मिल पाने पर सरकार को घेरा।
कविता जीना ने भीमताल प्रकरण का जिक्र करते हुए जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों पर सरकार की संवेदनहीनता की आलोचना की। संगठन सचिव नीमा भट्ट ने सरकारी स्कूलों के प्रति सरकार के सौतेले व्यवहार और दीपा बोरा ने अतिक्रमण पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का विरोध किया। प्रदर्शन में गीता चंदोला, प्रदीप रौतेला, मोहन बोरा और हरेंद्र राणा आदि लोग मौजूद रहे।फोटो
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


