कुविवि एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने डीएसबी का किया भ्रमण
कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. शेर सिंह सामंत ने वनस्पति विज्ञान विभाग का दौरा किया। उन्होंने विभाग के हर्बेरियम और बॉटनिकल गार्डन का अवलोकन किया और शोध उन्नयन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ सामंत के पास 400 से अधिक शोध प्रकाशन हैं और वे हिमालयन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक रह चुके हैं।
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ शेर सिंह सामंत ने शुक्रवार को डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण किया। डॉ सामंत एफएनएएससी, एफआरएसबी और एफएलएस लंदन जैसी प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित हैं। वे पूर्व में हिमालयन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, शिमला के निदेशक रह चुके हैं। हिमालयन हैबिटेट इकोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ सामंत के 400 से अधिक शोध प्रकाशन हैं। डॉ सामंत इसी विभाग के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने 1984 में वनस्पति विज्ञान से एमएससी और बाद में फ्लोरिस्टिक विषय में पीएचडी की थी। विभाग पहुंचने पर उनका शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न स्वरूप कप भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया गया।
इस दौरान डॉ सामंत ने विभाग के हर्बेरियम, ग्लास हाउस और बॉटनिकल गार्डन का अवलोकन किया। उन्होंने शोध एवं संसाधनों के उन्नयन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए l इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ हेम जोशी, डॉ नवीन पांडे, डॉ हिमानी, डॉ प्रभा पंत, विशाल बिष्ट, लता नितवाल, शीतल कोरंगा आदि मौजूद रहे l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


