ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीपिथौरागढ़ पहुंचा कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर, रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पिथौरागढ़ पहुंचा कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर, रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर नैनीसेनी एयरपोर्ट से अंतिम दर्शनों के लिए देव सिंह मैदान की ओर रवाना हो गया है। शव के एयरपोर्ट पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देव सिंह मैदान में...

पिथौरागढ़ पहुंचा कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर, रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSat, 08 Jun 2019 03:32 PM
ऐप पर पढ़ें

पिथौरागढ़ में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर नैनीसेनी एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहां से जनता के अंतिम दर्शनों के लिए देव सिंह मैदान की ओर रवाना हो गया। शव के एयरपोर्ट पहुंचते ही परिजनों का रुदन सभी को बेहाल कर रहा था। पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में स्व. पंत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए आम जनता की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत उत्तराखंड प्रदेश के बड़े मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पंत के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शनिवार को कैबिनेट मंत्री का पार्थिव शरीर कर 12: 00 बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी पर पहुंचा। इसके बाद शव को अंतिम दर्शनों के लिए देवसिंह मैदान लाया गया। नैनीसेनी एयरपोर्ट से शव के निकलने के बाद लोगों ने अपनी घरों की छतों पर चढ़कर उनके अंतिम दर्शन किए। इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्थिव शरीर के पहुंचने से पहले कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के घर जाकर उनको श्रद्धांजलि दी। शोक में पूरा पिथौरागढ़ बाजार भी पूरी तरह बंद रहा।

पिथौरागढ़ में अपने जनप्रिय नेता के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर छाई हुई है। उनके निधन पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। शनिवार को पिथौरागढ़ की सोर बाजार के सिल्थाम, रई, सिमलगैर, टकाना, पांडेगांव, घण्टाकरण, टकाना समेत सभी प्रमुख बाजार शोक में बंद रहे। बाजार के बंद रहने से हर ओर सन्नाटा पसरा रहा। नगर की गलियों में बैठे लोगों की जुंबा पर सिर्फ स्व. पंत का ही नाम था। लोग उनकी ओर से किए गए कार्यों और उनके सादगी भरे व्यवहार को याद कर रहे थे। व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर सिंह महर ने कहा कि आज हमने एक कुश्ल नेतृत्व की क्षमता रखने वाले जननायक को खो दिया। इससे पूर्व व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर व्यापार संघ उपाध्यक्ष आशीष सौन, महासचिव संतोष बिष्ट, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें