
श्रीरामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वजा स्थापित
लालकुआं में श्रीरामलीला कमेटी हल्दूचौड़ ने नवरात्रों में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू की हैं। अटल सभागार में गणेश पूजन और हनुमान ध्वजा स्थापना की गई। इस वर्ष द्वितीय नवरात्र से मंचन प्रारंभ होगा,...
लालकुआं। श्रीरामलीला कमेटी हल्दूचौड़ की ओर से आगामी नवरात्रों में आयोजित होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को अटल सभागार में आयोजित बैठक में अनन्त चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त पर आचार्य पंडित उमेश चंद्र गुणवंत के सानिध्य में गणेश पूजन कर हनुमान ध्वजा स्थापना की गई। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम व हनुमानजी की महाआरती की। कमेटी अध्यक्ष कैलाश दुम्का ने बताया कि इस वर्ष द्वितीय नवरात्र से रामलीला नाट्य मंचन प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंचन में कई नए कलाकारों को निर्देशक लीलाधर भट्ट ने तैयार किया है, जिनका अभिनय दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण होगा।

इस मौके पर संरक्षक उमेश चंद्र बड़वाल, उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, सचिव शैलेन्द्र दुम्का, संरक्षक भुवन पंवार, कोषाध्यक्ष चन्द्र बल्लभ खोलिया, हेमवती नंदन दुर्गापाल, उमेश शर्मा, इंदर सिंह बिष्ट, दया किशन बमेटा, दया किशन कबड़वाल, मनोज कोठारी, कैलाश बमेटा, भुवन गरवाल, देवेश गुणवंत आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


