Haldwani News: लाइन मेंटेनेंस के लिए पांच घंटे बिजली की हुई कटौती
Haldwani News: - 3, 5 अक्तूबर को भी हल्द्वानी और आसपास होगी बिजली की कटौती -कल टीपीनगर,

Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बिजली लाइनों के मेंटेनेंस के लिए गुरुवार को फूलचौड़, फुटकुआं, टीपीनगर, कठघरिया, कमलुवागांजा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह दस बजे से तीन बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। ग्रामीण डिविजन के रोस्टर के अनुसार पांच अक्तूबर तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को ऊर्जा निगम ने फिर से मेंटेनेंस के लिए कटौती शुरू कर दी है। वहीं तीन अक्तूबर को टीपीनगर, फुटकुआं, कमलुवागांजा और पांच अक्तूबर को फुटकुआं, फूलचौड़, आईटीआई बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान पेयजल के ट्यूबवेल नहीं चलने से प्रभावित क्षेत्रों में पानी का भी संकट लोगों को झेलना होगा। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि बिजली की आपूर्ति बेहतर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस दौरान बंद होने वाली सप्लाई की जानकारी उपभोक्ताओं को पूर्व में दी जा रही है।


