बिजली कटौती से लोग रहे परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में ऊर्जा निगम द्वारा नहर के पुनर्निर्माण और पेड़ों की छंटाई के कारण कई इलाकों में बिजली कटौती की गई। कटौती सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम ने सुरक्षा कारणों से यह कार्रवाई की है और पूर्व सूचना दी है।

बिजली कटौती से लोग रहे परेशान

हल्द्वानी। ऊर्जा निगम ने रोस्टर जारी तक गुरुवार को शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती की गई। नहर के पुनर्निर्माण और पेड़ों की छंटाई के कारण मुखानी, राजपुरा, शीशमहल, कालीचौड़, नैनीताल रोड और धान मिल क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली गुल रही। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण हालात और मुश्किल हो गए और लोगों का दैनिक कामकाज भी प्रभावित हुआ। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली लाइनों के पास पेड़ों की टहनियां आने से खतरा बना हुआ है, इसलिए छंटाई और मरम्मत का काम किया जा रहा है।

इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को पूर्व मे दी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।