Haldwani News: डाकघरों में महीनेभर चलेगा विशेष अभियान
Haldwani News: हल्द्वानी में डाक विभाग का 'स्पेशल कैंपेन 6.0' 2 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य सफाई व्यवस्था सुधारना और लंबित जनशिकायतों का निस्तारण करना है। पुराने दस्तावेजों की समीक्षा की जाएगी और बेकार सामग्री हटाई जाएगी। इसके साथ ही 'ढाई आखर' पत्र लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।

Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। डाक विभाग की ओर से 2 से 31 अक्तूबर तक स्पेशल कैंपेन 6.0 चलाया जाएगा। हल्द्वानी समेत जिले के डाकघरों में अभियान के तहत सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ लंबित जनशिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। पुराने रिकॉर्ड और फाइलों की समीक्षा कर जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि निर्धारित अवधि पूरी कर चुके और अनुपयोगी रिकॉर्ड को विभागीय नियमों के अनुसार निस्तारित किया जाएगा। कार्यालयों में पड़ी बेकार सामग्री को भी हटाया जाएगा। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियान के तहत स्थानीय स्तर पर विभिन्न कार्यों के लक्ष्य तय किए जा रहे हैं।
31 अक्तूबर तक भेज सकेंगे ‘ढाई आखर’ पत्रअक्तूबर में डाक विभाग की ‘ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता’ भी आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता का विषय ‘एक चिट्ठी धरती मां के नाम प्रकृति की रक्षा, मेरा वादा’ है। प्रतियोगिता में 18 वर्ष तक और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। पत्र हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में लिखा जा सकता है। प्रविष्टियां 31 अक्तूबर 2026 तक भेजी जा सकेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य हस्तलिखित पत्र लेखन की परंपरा को बढ़ावा देना और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


