जंगल, युवा और संस्कृति संकट में : रावत

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी, हमारे संवाददाता। अल्मोड़ा में चार जून को होने वाली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा से पहले उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है।

जंगल, युवा और संस्कृति संकट में : रावत

भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। अल्मोड़ा में चार जून को होने वाली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा से पहले उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हल्द्वानी में प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जंगल, युवा और संस्कृति तीनों गंभीर संकट में हैं।काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड के जंगल हर साल आग की भेंट चढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार के पास न कोई ठोस नीति है और न ही जमीनी तैयारी। रावत ने जिला विकास प्राधिकरणों को ‘नासूर’ बताते हुए आरोप लगाया कि नक्शा पास कराने से लेकर छोटे निर्माण कार्यों तक में जनता से अवैध वसूली की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते सूखे नशे, मानव तस्करी और वन्यजीव आतंक को भी गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि सरकार राजस्व बढ़ाने में व्यस्त है, जबकि समाज लगातार खोखला हो रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, खजान पांडे आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।