बहानेबाज दरोगाओं ने तय तारीख के बावजूद नहीं छोड़े जिले

Apr 09, 2026 11:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

कुमाऊं क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने तबादले के आदेशों का पालन नहीं किया है। आईजी कुमाऊं द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के बावजूद, 90 प्रतिशत दरोगा नए जनपदों में नहीं पहुंचे हैं। महिला दरोगाओं ने चिकित्सा अवकाश लेकर तबादले को टालने की कोशिश की है। विभाग में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बहानेबाज दरोगाओं ने तय तारीख के बावजूद नहीं छोड़े जिले

संतोष जोशी, हल्द्वानी। कुमाऊं परिक्षेत्र में तबादलों की जद में आए पुलिसकर्मियों ने अनुशासन की धज्जियां उड़ा दी हैं। सेवाकाल पूरा होने पर आईजी कुमाऊं की ओर से किए गए तबादलों के बावजूद दरोगा अपना मौजूदा जिला छोड़ने को तैयार नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि रिलीव होने की दो तारीखें बीत जाने के बाद भी 90 प्रतिशत दरोगाओं ने नए जनपदों में आमद दर्ज नहीं कराई है।आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने छह जिलों के कुल 80 दरोगाओं के स्थानांतरण आदेश जारी किए थे। प्रक्रिया के पहले दो चरणों के तहत इन दरोगाओं को तीन और छह अप्रैल तक संबंधित जनपदों से रिलीव हो जाना था।

इसके बावजूद न तो पहाड़ में तैनात दरोगा नीचे उतरे और न ही मैदान के जनपदों में जमे दरोगा अपनी कुर्सी छोड़ने को राजी हुए। यूएस नगर के 20 और इतने ही नैनीताल के दरोगा सूची में शामिल हैं। बाकी चार जनपदों के भी 40 दरोगा तबादलों की जद में आए हैं।बहानेबाजी और रसूख का खेलसूत्रों के अनुसार स्थानांतरित दरोगाओं में से अधिकांश अपने रसूख और पारिवारिक कारणों का हवाला देकर तबादला रुकवाने या देरी करने की जुगत में लगे हैं। इस बहानेबाजी के चलते विभाग की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। तय समय सीमा निकलने के बाद अब मुख्यालय स्तर से इन दरोगाओं पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की तलवार लटक रही है।महिला दरोगाओं के मेडिकल लीव से विभाग हलकानतबादलों के इस दौर में महिला दरोगाओं के तेवर विभाग के लिए बड़ी सिरदर्दी बन गए हैं। जैसे ही स्थानांतरण सूची जारी हुई, कई महिला दरोगाओं ने मेडिकल लीव (चिकित्सा अवकाश) ले लिया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यह लंबी विवेचनाओं से बचने और तबादले को टालने का एक पैंतरा है।डेट फिक्स होने के बाद भी रिलीव न करने पर स्पष्टीकरण तैयार किया जाएगा। विभाग में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित पुलिसवालों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।रिद्धिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।