फौजी के घर हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

पुलिस ने हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल को हुई चोरी का खुलासा किया है। बलजीत सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करन और संजय बिष्ट को गिरफ्तार किया। चोरी किया गया सामान, जिसकी कीमत लगभग ₹50,000 है, बरामद किया गया है। दोनों आरोपी पहले भी अपराध में लिप्त रहे हैं।

फौजी के घर हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। चोरगलिया थाना क्षेत्र के देवपुर सनवाल में बीते 12 अप्रैल की रात हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ माल बरामद किया है।चोरगलिया सितारगंज मुख्य मार्ग में ग्राम देवपुर सनवाल निवासी बलजीत सिंह ने बीते 13 अप्रैल को थाना चोरगलिया में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 12 अप्रैल की रात उनके भाई जसजीत सिंह जो वर्तमान में आर्मी में पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश में तैनात हैं, उनके घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले में पुलिस ने करन (26) और संजय बिष्ट (25) निवासी नियर स्टेडियम बागजाला गौलापार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग ₹50,000 आंकी गई है। बरामद सामान में दो गीजर, एक पानी की मोटर, एक छत का पंखा, कपड़े और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की। जिसे पुलिस ने सीज कर दिया। उप निरीक्षक निधि शर्मा ने बताया की दोनों अभियुक्त पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।