Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsPolice Recover Five Stolen Two-Wheelers in Haldwani Two Arrested
डीएम के हस्तक्षेप पर 48 घंटे में खोज डाले पांच दोपहिया वाहन

डीएम के हस्तक्षेप पर 48 घंटे में खोज डाले पांच दोपहिया वाहन

संक्षेप: हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र से चोरी हुए पांच दोपहिया वाहनों को पुलिस ने बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान...

Sat, 25 Oct 2025 11:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी। हल्द्वानी और काठगोदाम थाना क्षेत्र से चोरी हुए पांच दोपहिया वाहनों को पुलिस ने बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई और 48 घंटे के भीतर पांचों वाहनों को बरामद कर लिया। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि 22 अक्तूबर को काठगोदाम निवासी विकास कुमार मंडल ने बाइक चोरी की तहरीर दी थी। इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। कोतवाली क्षेत्र से कुछ समय पहले दो स्कूटी चोरी की गई थीं। इन मामलों की खबर प्रकाशित होने पर डीएम ललित मोहन रयाल ने संज्ञान लिया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से एसपी सिटी को शीघ्र मामलों का खुलासा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद सभी मामलों में पुलिस टीम का गठन कर जांच की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गौलापुल के पास से लाल व काली रंग की बाइकों संग धर दबोचा। आरोपियों की पहचान सौरभ आर्या व संजय बिष्ट निवासी तल्ला बागजाला गौलापार के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पांचों वाहन उन्होंने अलग-अलग समय पर चुराए थे। इनके पास से तीन बाइकें और दो स्कूटी पुलिस ने बरामद की है। सौरभ के खिलाफ हल्द्वानी, वनभूलपुरा और काठगोदाम में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि संजय के खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ है।