लापरवाही पर दरोगा को किया निलंबित

Mar 03, 2026 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई न करने पर एडीजी के निर्देश पर एसएसपी ने दरोगा सादिक हुसैन को निलंबित कर दिया है। एडीजी ने वीडियो क्रांफ्रेसिंग में दरोगा की कार्रवाई को कमजोर बताया था। एसएसपी ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबन का निर्णय लिया।

लापरवाही पर दरोगा को किया निलंबित

हल्द्वानी। मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने में प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर एडीजी के निर्देश के बाद एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने दरोगा सादिक हुसैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी के मुताबिक दो तीन दिन पूर्व एडीजी की ओर से एनडीपीएस पर कार्रवाई से संबंधित वीडियो क्रांफ्रेसिंग से बैठक की गई थी। इसीमें उन्होंने नैनीताल लाइन में तैनात दरोगा सादिक हुसैन की एनडीपीएस पर कार्रवाई को कमजोर बताया। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी को संबंधित दरोगा को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि दरोगा पहले से ही लाइन हाजिर चल रहा था। एसएसपी ने कहा कि होली के बाद समीक्षा बैठक भी की जाएगी। अगर जिस दरोगा का अपराध रोकने में शून्य योगदान होगा, उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।