
सिपाही ने पहले तोड़ी नाक, फिर कान पकड़ मांगी माफी
हल्द्वानी में एक रिटायर रोडवेज कर्मी की नाक तोड़ने के आरोपी पुलिस सिपाही ने कोतवाली पहुंचकर माफी मांगी। घटना बस और बाइक की टक्कर के बाद हुई, जिसमें सिपाही ने मारपीट की थी। उसने कान पकड़कर और पैरों पर गिरकर माफी मांगी और इलाज कराने का वादा किया। दोनों पक्षों ने मामले का पटाक्षेप कर लिया है।
हल्द्वानी। बस और बाइक की टक्कर के बाद बुधवार रात कोतवाली के भीतर एक रिटायर रोडवेज कर्मी की नाक तोड़ने का आरोपी पुलिस का सिपाही निकला। खुद को फंसता देख गुरुवार को आरोपी ने कोतवाली पहुंचकर वह पीड़ित के सामने कान पकड़कर माफी मांगने लगा। इतना ही नहीं पैरों पर गिरकर रोने लगा। कहने लगा कि आगे से ऐसा कभी नहीं होगा। दरअसल, बुधवार रात एक रोडवेज बस जैसे ही स्टेशन के अंदर घुसी, इसका एक कोना किनारे खड़ी बाइक से लग गया। जिस कारण बाइक जमीन पर गिर गई। बाइक पर बैठे तीन लोगों ने परिचालक को बाहर बुलाकर हाथापाई शुरू कर दी और बुरी तरह पीट दिया।
बीच-बचाव में आए रोडवेज से रिटायर्ड विपिन बहुगुणा से भी युवकों ने अभद्रता और हाथापाई कर दी। शिकायत लेकर जैसे ही विपिन कोतवाली पहुंचे तो पीछे से एक युवक भी पहुंच गया और कोतवाली के अंदर ही उनके मुंह पर पंजा मार दिया। इस हमले में पीड़ित की नाक टेड़ी हो गई। इसका ऑपरेशन होना है। गुरुवार को जांच पड़ताल में पता लगा कि मारपीट करने वाला पुलिस का सिपाही था, जो यूएस नगर में तैनात है। इसके बाद उसे कोतवाली बुलाया गया। जहां उसने कान पकड़ने के साथ ही पैर में गिरकर माफी मांगी। इसके साथ ही पूरा इलाज करने को तैयार हुआ। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि दोनों पक्षों ने मामले का पटाक्षेप कर लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




