गूल में मिले शव की शिनाख्त, 10 दिन से था लापता
रामनगर में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पास एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान 45 वर्षीय भगवान दास के रूप में हुई है। वह पिछले दस दिनों से लापता था और नशे का आदी था। शव का पोस्मॉर्टम किया गया है, और पुलिस इसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है।

रामनगर। टांडा मल्लू स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पास बीते गुरुवार गूल में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान टांडा चौराहा बसई निवासी 45 वर्षीय भगवान दास पुत्र बुद्ध सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक शादीशुदा था और पिछले दस दिनों से घर से लापता चल रहा था। परिजनों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


