Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsPolice Arrest Three for Smack and Illegal Liquor in Chorgaliya Haldwani
चोरगलिया पुलिस ने स्मैक और शराब के साथ तीन दबोचे

चोरगलिया पुलिस ने स्मैक और शराब के साथ तीन दबोचे

संक्षेप:

चोरगलिया पुलिस ने स्मैक और कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 18.70 ग्राम स्मैक और 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए...

Sep 17, 2025 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। चोरगलिया पुलिस ने स्मैक व कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरगलिया थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग कर तीन लोगों को पकड़ा है। दो आरोपियों से 18.70 ग्राम स्मैक और एक अन्य आरोपी से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान जीवन सिंह बिष्ट निवासी कठघरिया चौराहा, और महेंद्र सिंह अन्ना निवासी ऊंचापुल, मुखानी के रूप में हुई है। जबकि शराब की तस्करी में परमजीत सिंह निवासी ग्राम बसगर, शक्तिफार्म, यूएस नगर को पकड़ा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीम में अपर उप निरीक्षक विजय सिंह राणा, कांस्टेबल राजेश सिंह, चंदन सिंह रहे।