शराब की होम डिलीवरी करने गया युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में पुलिस ने एक बार के सेल्समैन को शराब की होम डिलीवरी करते हुए पकड़ा। आरोपी ने बताया कि वह मालिक की स्कूटी से शराब की डिलीवरी कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के पास से 192 टेट्रा पैक कच्ची शराब बरामद हुई।

शराब की होम डिलीवरी करने गया युवक गिरफ्तार

संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने बार के एक सेल्समैन को शराब की होम डिलीवरी करते पकड़ लिया। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि वह मालिक की स्कूटी से शराब की डिलीवरी करने आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक बुधवार रात शांति व्यवस्था व संदिग्धों की चेकिंग के लिए गैस गोदाम रोड पर पुलिस टीमें गश्त कर रही थीं। इस दौरान सिटी मार्ट के पास पुलिस टीम को एक स्कूटी सवार की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। वह अपने पैरों के पास भूरे रंग की गत्ते की पेटियां रखे था। पुलिस के इशारा करने पर भी वह नहीं रुका।

इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सिटी मार्ट से कुछ दूरी पर उसे रोक लिया। तलाशी ली तो आरोपी के पास से कुल 192 टेट्रा पैक कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरीश सिंह निवासी लबाड डोबा, खनस्यू और हाल रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।