Haldwani News: खरगे की आमसभा में आने वाले वाहन अलग-अलग स्थानों पर पार्क होंगे
Haldwani News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की शनिवार को हल्द्वानी में रामलीला मैदान में प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग योजना बनाई है। विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया है।

Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की शनिवार को रामलीला मैदान में प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन व पार्किंग का प्लान जारी किया है।एसपी ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि जनसभा में विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। रामपुर रोड की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को एचएन इंटर कॉलेज मैदान में पार्क कराया जाएगा। बरेली रोड की ओर से आने वाली गाड़ियों के लिए लक्ष्मी शिशु मंदिर मंगलपड़ाव में पार्किंग व्यवस्था की गई है। सितारगंज और खटीमा क्षेत्र से आने वाले वाहन गौलापार आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने सड़क के किनारे पार्क किए जाएंगे।
पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों ठंडी सड़क नहर कवरिंग और खालसा इंटर कॉलेज मैदान में पार्क कराया जाएगा। कालाढूंगी और रामनगर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को जेल रोड तिराहे से डायवर्ट कर पर्वतीय उत्थान मंच और लगन गार्डन में पार्क कराया जाएगा।


