Haldwani News: नैनीताल रोड में अराजकता करने वालों का चिन्हीकरण शुरू
Haldwani News: हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद अराजकता करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जीते प्रत्याशियों के समर्थक लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उत्पात मचा रहे थे। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर अराजक तत्वों की पहचान की है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद मंगलवार आधी रात नैनीताल रोड पर हंगामा और अराजकता करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने कई अराजक तत्वों को चिन्हित किया है और कई रडार पर हैं। अब घटना के वीडियो फुटेज खंगालकर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जीते प्रत्याशियों के समर्थक लाठी-डंडे लेकर बाइक रैली के रूप में नैनीताल रोड पर निकले और जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान खुलेआम गाली-गलौज करने के साथ पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की गई। कुछ युवक गाड़ियों के ऊपर चढ़कर पुलिस की मौजूदगी में स्टंटबाजी करते नजर आए। इससे सड़क पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो फुटेज जुटाना शुरू कर दिया है। चिन्हित youths के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह सब 200 से अधिक पुलिस कर्मियों के सामने हुआ। लेकिन किसी पुलिसवाले ने अराजकता पर एक्शन लेने को कदम नहीं उठाया। जिस पर भी अब सवाल उठ रहे हैं।
अराजकता की स्थिति
अराजकता, स्टंटबाजी करने का मामला संज्ञान में है। इसकी फोटो और वीडियो से आरोपियों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा मतपत्र फाड़ने वाले के खिलाफ तहरीर मिलते ही मुकदमा होगा। पुलिस कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले पर सख्ती से कार्रवाई करेगी।
पुलिस का बयान
डॉ.मंजूनाथ टीसी, एसएसपी।

