ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीपिथौरागढ़ में किसानों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पिथौरागढ़ में किसानों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

जिला मुख्यालय में किसानों ने कर्ज माफी और फसली बीमा का लाभ देने के मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। प्रदर्शन के दौरान किसानों की...

पिथौरागढ़ में किसानों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 21 May 2018 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला मुख्यालय में किसानों ने कर्ज माफी और फसली बीमा का लाभ देने के मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। प्रदर्शन के दौरान किसानों की प्रशासन से झड़प भी हुई। इस दौरान एसडीएम ने प्रतिबंधित क्षेत्र कलक्ट्रेट में प्रदर्शन पर किसानों को खरीखरी सुनाई।

सोमवार को किसान संगठन के बैनर तले जनपद के किसान रामलीला मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी के नेतृत्व में किसानों ने रामलीला मैदान से रैली निकाली। उन्होंने गांधी चौक, सिल्थाम, पुरानी बाजार, केएमओयू स्टेशन, गुप्ता तिराहे से डीएम कार्यालय तक रैली निकाली और नारे लगाए। जोशी ने कहा कि पीएम सरकार को राज्य के किसानों का कर्ज माफ करने के निर्देश दे। शंकर राम कोहली ने कहा विधायक और सांसदों का वेतन बढ़ाया जा रहा है। किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सरकार बहरी हो गई है।

प्रशासन और किसानों के बीच हुई झड़प

पिथौरागढ़। कर्ज माफी को लेकर माइक के साथ कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे किसान नारे लगाने लगे तो एसडीएम एसके पांडेय बिफर गये। कलक्ट्रेट परिसर में धारा 144 की बात करते हुए उन्होंने एसडीएम को प्रदर्शन पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद प्रशासन और किसानों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। किसानों ने कहा कि कलक्ट्रेट में भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के प्रदर्शन पर भी प्रशासन को इस नियम के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। प्रशासन को मूक दर्शक नहीं बनना चाहिए। इसके बाद डीएम सी रविशंकर के माध्यम से किसानों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें