Haldwani News: तीन माह का प्रशिक्षण पूरा, फार्मेसी प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी बेस चिकित्सालय में वर्ष 2026 के फार्मेसी डिप्लोमा प्रशिक्षणार्थियों को तीन माह की अप्रेंटिस अवधि पूरी होने पर प्रमाण पत्र दिए गए। प्रशिक्षण में छात्राओं को अस्पताल की फार्मेसी सेवाओं और जनस्वास्थ्य में व्यावहारिक अनुभव दिया गया। प्रमुख फार्मेसी अधिकारियों ने मार्गदर्शन किया, और उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Haldwani News: तीन माह का प्रशिक्षण पूरा, फार्मेसी प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में वर्ष 2026 के प्रथम बैच के फार्मेसी डिप्लोमा प्रशिक्षणार्थियों की तीन माह की अप्रेंटिस अवधि पूरी होने पर गुरुवार को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण प्रमुख फार्मेसी अधिकारी एवं मुख्य अप्रेंटिस मास्टर जेसी जोशी के निर्देशन में हुआ। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को अस्पताल की फार्मेसी व्यवस्था और जनस्वास्थ्य सेवाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य फार्मेसी अधिकारियों डीबी पंत, केएस गड़िया और डीएस कोश्यारी के साथ वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारियों पवन पांडे, विनोद पांडे, दीपक कुमार शर्मा, पान सिंह मेहरा, कमलेश कुमार, राकेश जोशी, रीटेन वर्मा, शशिकला गोस्वामी और पुष्पा आर्या ने विभिन्न पटलों पर प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया।तीन

माह के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को मैन डिस्पेंसरी, सीनियर सिटीजन काउंटर, इंजेक्शन रूम, मुख्य औषधि भंडार, रिकॉर्ड रूम और आकस्मिक सेवाओं में प्रशिक्षण दिया गया। मॉर्निंग, इवनिंग और नाइट शिफ्ट में काम कराते हुए उन्हें इंडेंट एवं औषधि आपूर्ति व्यवस्था, रिकॉर्ड प्रबंधन, अस्पताल प्रबंधन, मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार तथा आकस्मिक परिस्थितियों में फार्मेसी सेवाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों ने अनुशासन, समयबद्धता, जिम्मेदारी और सेवा भावना के साथ दायित्व निभाए। प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर जेसी जोशी ने कहा कि बेस अस्पताल में मिला व्यावहारिक अनुभव प्रशिक्षणार्थियों के भविष्य के करियर में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: तीन माह का प्रशिक्षण पूरा, फार्मेसी प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण पत्र