गुलाबघाटी के पास 120 मीटर

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी के गुलाबघाटी में भूस्खलन और सड़क बंद होने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। केंद्र सरकार ने 64 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। परियोजना में 34 मीटर ऊंची रिटेनिंग वॉल और 120 मीटर लंबा एलीवेटेड एनएच तैयार किया जाएगा, जिससे सड़क को टू-लेन किया जा सकेगा।

गुलाबघाटी के पास 120 मीटर

हल्द्वानी। नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलाबघाटी में वर्षों से बनी भूस्खलन और सड़क बंद होने की समस्या का अब स्थायी समाधान होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने ‘लैंड स्लाइड ट्रीटमेंट एंड स्लोप प्रोटेक्शन एट गुलाबघाटी’ परियोजना के तहत 64 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। परियोजना के तहत गौला नदी से राष्ट्रीय राजमार्ग तक करीब 34 मीटर ऊंची सीढ़ीनुमा रिटेनिंग वॉल बनाकर उसके ऊपर 120 मीटर लंबा एलीवेटेड एनएच तैयार किया जाएगा। इससे वर्तमान में मात्र चार मीटर चौड़ी सड़क को टू-लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। काठगोदाम से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गुलाबघाटी लंबे समय से भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र रहा है। हर मानसून में पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग कई बार बंद हो जाता है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। लाखों रुपये खर्च कर कई बार उपचारात्मक कार्य किए गए, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाया。

एनएच विभाग की योजना

एनएच विभाग के अनुसार अब नदी किनारे मजबूत संरचना तैयार कर सड़क को सुरक्षित आधार दिया जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया और कार्य की प्रगति

एनएच हल्द्वानी खंड के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि केंद्र से बजट स्वीकृत होने के बाद टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग पर छड़ा क्षेत्र में भी इसी तर्ज पर कार्य किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद गुलाबघाटी में भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने, जाम लगने और संकरी सड़क से होने वाले हादसों की आशंका में बड़ी कमी आएगी।

गुलाबघाटी प्रोजेक्ट की मुख्य बातें

64 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा प्रोजेक्ट

120 मीटर लंबा एलीवेटेड एनएच होगा तैयार

गौला नदी से एनएच तक 34 मीटर ऊंची संरचना

मौजूदा चार मीटर सड़क होगी टू-लेन

टेंडर प्रक्रिया शुरू, निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद

इन दिक्कतों से मिलेगी राहत

बरसात में बार-बार भूस्खलन

राष्ट्रीय राजमार्ग का बंद होना

दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम

संकरी सड़क से दुर्घटना का खतरा

आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही में बाधा

सामान्य प्रश्न

गुलाबघाटी में कितनी लागत से परियोजना बनाई जा रही है?
64 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना बनाई जा रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।