ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीसफाई कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति नहीं करने पर निगम को आंदोलन की चेतावनी

सफाई कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति नहीं करने पर निगम को आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड क्रांति दल के पार्षद रवि वाल्मीकि ने नये वार्डों में सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि ठेका प्रथा के तहत काम करने वाले कर्मचारी अकसर शोषण का शिकार...

सफाई कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति नहीं करने पर निगम को आंदोलन की चेतावनी
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीTue, 26 Feb 2019 06:05 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड क्रांति दल के पार्षद रवि वाल्मीकि ने नये वार्डों में सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि ठेका प्रथा के तहत काम करने वाले कर्मचारी अकसर शोषण का शिकार होते हैं। इस मुद्दे पर अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी उनका समर्थन दिया है। इस मुद्दे को लेकर रवि वाल्मीकि की अध्यक्षता में कुल्यालपुरा वार्ड में बैठक भी हुई। इसमें उक्रांद के युवा अध्यक्ष सुशील उनियाल ने कहा कि निगम के सफाई कर्मचारी रोजाना जोखिम भरा काम करते हैं, जबकि उन्हें महंगाई के दौर में भी बहुत कम पैसा दिया जाता है। वह बोले कि सफाई कर्मचारियों की जो मांगें लंबित हैं, उन पर मेयर और नगर आयुक्त कोरे आश्वासन देते आ रहे हैं। बैठक में अर्जुन वाल्मीकि, गुड्डू वाल्मीकि, सोमपाल, अजय कुमार, राकेश वाल्मीकि, यशपाल आर्या, हेमा आर्या, पार्वती आर्या आदि रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें