विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया
हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के बिठोरिया में भाजपा
हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के बिठोरिया में भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से आयोजित इस अभियान के तहत मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि "स्वस्थ शरीर, स्वच्छ परिवेश और हरित पर्यावरण ही समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला हैं।" उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। स्वच्छता अभियान में सुप्रसिद्ध योग शिक्षिका सोनिया आर्या, सेवानिवृत्त वन अधिकारी डी.एस. कोटलिया, प्रेमा उप्रेती, भाजपा कार्यकर्ता राजेश भारद्वाज, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त सतीश पंत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अभियान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


