ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीVIDEO: उत्तराखंड में एक लाख बजरंगियों की भर्ती की जाएगी:सुभाष

VIDEO: उत्तराखंड में एक लाख बजरंगियों की भर्ती की जाएगी:सुभाष

विहिप के प्रांत सह संगठन मंत्री सुभाष जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में एक लाख बजरंगियों की भर्ती की जा रही है। जिसमें से 70 हजार युवाओं को बजरंग दल से जोड़ लिया गया है। पांच दिसंबर तक यह भर्ती चलेगी।...

VIDEO: उत्तराखंड में एक लाख बजरंगियों की भर्ती की जाएगी:सुभाष
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 01 Dec 2017 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

विहिप के प्रांत सह संगठन मंत्री सुभाष जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में एक लाख बजरंगियों की भर्ती की जा रही है। जिसमें से 70 हजार युवाओं को बजरंग दल से जोड़ लिया गया है। पांच दिसंबर तक यह भर्ती चलेगी। उन्होंने कहा कि सेना का जवान जैसे सीमाओं की रखवाली करते हैं, ठीक उसी तर्ज पर एक लाख बजरंगी हिंदुओं की रक्षा करेंगे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि बागेश्वर में पांच हजार बजरंगियों की भर्ती की जा रही है। जिसमें तीन हजार बजरंगी तैयार कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाबर के ढाचे को गिराए 25 साल पूरे हो गए हैं। विहिप रजत वर्ष के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि 1992 तक साढ़े तीन लाख हिंदुओं ने बलिदान दिया है। 1984 में संघ परिवार राम जन्म स्थान को मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर में भी छह दिसंबर को शक्ति प्रदर्शन होगा। बिलौना समण मंदिर से नुमाइशखेत तक बाइक रैली निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि विहिप 80 देशों से संपर्क है। 40 देशों में संगठन है। उन्होंने कहा कि 21 से तीस नवंबर तक उड़ीपा में संतों की धर्म संसद हुई। जिसमें तीन हजार संत मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वहां गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने, भगवान राम के स्थान पर भव्य मंदिर, बाबर के नाम पर पूरे देश में कहीं भी कोई मस्जिद नहीं होगी। राम भूमि न्यास से मॉडल तैयार किया है। उसी मॉडल पर मंदिर बनेगा। देश की परिस्थितयां अभी अनुकूल हैं। 78 प्रतिशत हिस्सों में वातावरण अभी बना हुआ है। केंद्र की संसद में कानून बनाकर, राम मंदिर के निर्माण का यह समय अनुकूल है। उन्होंने कहा कि संत, शंराचार्य मिलकर भारत की सरकार पर दबाव बनाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शेर सिंह मलड़ा, पूरन रावत, जगदीश पाठक आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें