Haldwani News: अफसरों को लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: उत्तराखंड शासन के 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के तहत हल्द्वानी में विशेष कार्य अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने रेखीय विभागों की समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कृषि, पशुपालन, उद्यान, और अन्य विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया।

Haldwani News: अफसरों को लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश

Haldwani News: बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन के 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को विकासखंड हल्द्वानी में विशेष कार्य अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने रेखीय विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में कृषि, पशुपालन, उद्यान, डेयरी, सांख्यिकी, बाल विकास समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं और उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया। बैठक में खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर, सहायक खंड विकास अधिकारी प्रदीप पंत, एडीओ पंचायत ललित सिंह ग्वाल, सांख्यिकी अधिकारी फलक मित्तल सहित विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।