एसटीएच से बेरंग लौटे न्यूरो के मरीज

Feb 06, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी के एसटीएच में शुक्रवार को न्यूरो सर्जरी की ओपीडी नहीं हो पायी, जिसके चलते कई मरीजों को लौटना पड़ा। डॉ. अमित देवल की नौकरी छोड़ने और डॉ. अभिषेक राज की छुट्टी के कारण ओपीडी प्रभावित हुई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अगले बुधवार को ओपीडी शुरू होगी, जबकि बेस अस्पताल में भी न्यूरोसर्जन उपलब्ध नहीं हैं।

एसटीएच से बेरंग लौटे न्यूरो के मरीज

हल्द्वानी। एसटीएच में शुक्रवार को न्यूरो सर्जरी की ओपीडी नहीं हो पायी। जिसके चलते कई मरीजों को बेरंग लौटना पड़ा। जूनियर रेजीडेंट की कमी की बात कहते हुए न्यूरोसर्जन डॉ. अमित देवल नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। डॉ देवल एसटीएच में एक दिन मंगलवार को ओपीडी किया करते थे। एसटीएच में मौजूद न्यूरोसर्जन डॉ. अभिषेक राज भी निजी कारणों के चलते छुट्टी पर हैं। वह बुधवार और शुक्रवार को ओपीडी में बैठते हैं लेकिन इस शुक्रवार को वह अस्पताल में नहीं थे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आने वाले बुधवार को वह मरीजों को देखेंगे। उल्लेखनीय है कि न्यूरोसर्जरी विभाग की ओपीडी में 100 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं।

अब बेस अस्पताल में भी न्यूरोसर्जन नहीं हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।