‘औद्योगिक इकाइयों के लिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता’

Feb 25, 2026 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में एनडीआरएफ की टीम ने दो दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस प्रशिक्षण में भूकंप, बाढ़ और अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। लगभग 100 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

‘औद्योगिक इकाइयों के लिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता’

लालकुआं, संवाददाता। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) गदरपुर की टीम ने दो दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रशिक्षण में भूकंप, बाढ़ व अग्निकांड जैसी परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। मिल के करीब 100 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के लिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यहां मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, एनडीआरएफ के कमांडेंट कनिष्क पांगती, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सीमा बिष्ट, मिल के महाप्रबंधक संजय बाजपेयी, महाप्रबंधक सुधीर कौल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी पंकज धूलिया, चिकित्साधिकारी डॉ. पवन दत्ता आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।