ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीएनडी तिवारी ने नहीं ली स्वतंत्रता सेनानी पेंशन

एनडी तिवारी ने नहीं ली स्वतंत्रता सेनानी पेंशन

देश की आजादी के संघर्ष में सक्रिय योगदान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने आजादी के संघर्ष में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया था। जिला मुख्यालय में मौजूद स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में भी उनका नाम...

एनडी तिवारी ने नहीं ली स्वतंत्रता सेनानी पेंशन
कार्यालय संवाददाता,नैनीताल। Sat, 20 Oct 2018 12:38 PM
ऐप पर पढ़ें

देश की आजादी के संघर्ष में सक्रिय योगदान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने आजादी के संघर्ष में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया था। जिला मुख्यालय में मौजूद स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में भी उनका नाम दर्ज है। लेकिन उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मिलने वाली पेंशन नहीं ली।
आजादी के संघर्ष के दौरान वह जेल में भी रहे। एनडी तिवारी आजादी के संघर्ष के दौर को हमेशा याद करते थे। इस दौरान गाए गए गीत उनके भाषण के बीच अचानक निकल आते थे। जिला प्रशासन के रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने सेनानी पेंशन के लिए कभी भी आवेदन नहीं किया। जबकि अन्य सभी ने इसका लाभ लिया है। कई सेनानियों को काफी प्रयास के बाद पेंशन मिल पाई है। पेंशन नहीं लेना भी तिवारी के देश के प्रति समर्पण का बड़ा उदाहरण है। 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने दी श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरीश चंद्र ढौंडियाल ने अपने करीबी मित्र पूर्व सीएम एनडी तिवारी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि देश ने एक बड़ा नेता खो दिया। राज्य को विकास की पटरी पर लाने में उनका अहम योगदान रहा। उनके विकास कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडी विकास की सोच के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

तीन स्वाधीनता सेनानियों का जिले को मिल रहा मार्गदर्शन
एनडी तिवारी के निधन के बाद जिले में वर्तमान में तीन स्वतंत्रता सेनानी हमारे बीच मौजूद हैं। इन सभी का आशीर्वाद और मार्गदशन जिले को मिल रहा है। इन स्वाधीनता सेनानियों में रामनगर निवासी मोती सिंह नेगी, बमौरी तल्ली हल्द्वानी के शिवराज सिंह और कालाढूंगी तहसील के आवंलाकोट निवासी हरीश ढौंडियाल शामिल हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें