राष्ट्रीय सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने आशुतोष
हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा संघ ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। हिमांशु जोशी ने आशुतोष पाठक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। कुमाऊं मंडल की कमान तरुण मेहरा को सौंपी गई है। नैनीताल में ललित दरमवाल और जीवन चंद्र को जिला मंत्री बनाया गया है। संगठन ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए भी अभियान चलाने की घोषणा की है।

हल्द्वानी। राष्ट्रीय सेवा संघ ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु जोशी ने कोर कमेटी की संस्तुति पर आशुतोष पाठक को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन ने क्षेत्रीय स्तर पर कुमाऊं मंडल की कमान तरुण मेहरा को सौंपी है। इसके साथ ही जनपद नैनीताल में संगठन को मजबूत करने के लिए ललित दरमवाल और जीवन चंद्र को जिला मंत्री बनाया गया है, जबकि राहुल दरमवाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु जोशी ने विश्वास जताया कि नई टीम सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा, गौ-संरक्षण, विधिक जागरूकता और जनसेवा के कार्यों को और तेज करेगी।
संगठन ने आगामी समय में सूचना के अधिकार के माध्यम से प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए अभियान चलाने की भी घोषणा की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


