छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
Feb 28, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्रों ने कार्यशील मॉडल और अभिनव प्रयोगों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक समझ का प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन अनिल जोशी ने कहा कि विज्ञान राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
हल्द्वानी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने कार्यशील मॉडल, आकर्षक चार्ट, अभिनव प्रयोगों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक समझ, सृजनशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन अनिल जोशी, मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील जोशी, प्रधानाचार्या अनीता जोशी ने किया। इस दौरान चेयरमैन अनिल जोशी ने कहा कि विज्ञान केवल एक शैक्षणिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


