रोचक चित्रों से भरी है नंधौर सेंक्चुरी की ‘नंधौर जैव-विविधता गैलरी’

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता हल्द्वानी वन प्रभाग ने नंधौर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी के चोरगलिया और

रोचक चित्रों से भरी है नंधौर सेंक्चुरी की ‘नंधौर जैव-विविधता गैलरी’

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता हल्द्वानी वन प्रभाग ने नंधौर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी के चोरगलिया और ककराली गेट पर ‘नंधौर जैव-विविधता गैलरी’ का निर्माण किया है। यह गैलरी क्षेत्र की समृद्ध जैव-विविधता को प्रदर्शित करने, वन्यजीव संरक्षण की जागरूकता बढ़ाने और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। गैलरी में नंधौर अभयारण्य में पाए जाने वाले स्तनधारियों, पक्षियों, तितलियों, सरीसृपों तथा अन्य जीव-जंतुओं की उच्च गुणवत्ता वाली व्याख्यात्मक तस्वीरें लगाई गई हैं। प्रत्येक चित्र के साथ सरल भाषा में वैज्ञानिक जानकारी दी गई है, जिससे पर्यटक, विद्यार्थी और शोधकर्ता आसानी से क्षेत्र की जैव-विविधता को समझ सकें। गैलरी का सबसे आकर्षक हिस्सा ‘ऐतिहासिक अनुभाग’ है, जिसमें हल्द्वानी वन प्रभाग की पुरानी विरासत को दर्शाया गया है।

यहां पुराने वन विश्राम गृहों (एफआरएच) के दुर्लभ फोटो, नंधौर ट्रामवे प्रणाली, बूम संरचनाओं तथा वन प्रबंधन के विकासक्रम से संबंधित अभिलेखीय चित्र और जानकारी प्रदर्शित की गई है। यह अनुभाग आगंतुकों को बताता है कि समय के साथ वन संरक्षण और प्रबंधन की पद्धतियां कैसे बदली हैं। नंधौर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी के निदेशक कुंदन कुमार के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना, स्थानीय समुदाय और पर्यटकों को संवेदनशील बनाना तथा नंधौर को प्रमुख ईको-टूरिज्म गंतव्य के रूप में विकसित करना है। गैलरी सभी आयु वर्ग, खासकर स्कूली बच्चों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षक बनाई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।