Haldwani News: नैनीताल में बादलों के बीच खिली धूप, मौसम सुहाना
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: नैनीताल में बुधवार को सुहाना मौसम है, जबकि पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही थी। दो दिनों से धूप निकली है और शहर में 24 घंटों में 1 एमएम बारिश हुई है। तीन राज्य मार्ग और चार ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में बादल छाने एवं हल्की बारिश की संभावना जताई है।
नैनीताल में बादलों के बीच खिली धूप, मौसम सुहाना
Haldwani News: नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार को सुबह से ही बादलों के बीच धूप खिली हुई है और मौसम सुहाना बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से जहां लगातार बारिश जारी थी और मौसम काफी खराब बना हुआ था। वहीं दो दिनों से धूप खिलने के चलते मौसम सामान्य बना हुआ है। शहर में बीते 24 घंटों में 1 एमएम बारिश हुई है और वर्तमान में जिले के 3 राज्य मार्ग तथा 4 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। सभी मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभाग की ओर से कार्यवाही गतिमान है। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान में आगामी दिनों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


