नैनीताल में 25 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Mar 12, 2026 12:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

नैनीताल में गुरुवार को सुबह से धूप खिली हुई है और हल्की हवाएं चल रही हैं। मौसम सामान्य बना हुआ है, जिससे हल्की गर्मी महसूस हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ौतरी जारी रहेगी। आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

नैनीताल में 25 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरुवार को सुबह से ही धूप खिली हुई है और हल्की हवाएं भी चल रही हैं। इन दिनों सुबह शाम मौसम सामान्य और दिन में धूप खिलने से हल्की गर्मी भी महसूस होने लगी है। धूप खिलने से शहर के तापमान में भी लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बना रहेगा और तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। इस बार गर्मियों में मौसम अधिक गर्म रहने की संभावना भी जताई गई है।जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।