नैनीताल में घने बादलों ने लौटाई ठंड
नैनीताल में ठंड एक बार फिर लौट आई है। शुक्रवार को आसमान में घने बादल छाए हैं और सर्द हवाओं ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 27 Dec 2024 01:18 PM
नैनीताल l सरोवर नगरी नैनीताल में ठंड एक बार फिर लौट आई है| शुक्रवार को आसमान में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैंl साथ ही सर्द हवाओं ने भी समस्या बढ़ाई हुई है| जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनीताल में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया l रोजाना सुबह और शाम को अच्छी खासी ठंड पड़ रही है| हालांकि, थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर मनाने आये पर्यटक इस मौसम का लुत्फ़ उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे|
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।