एसएसपी ने नैनीताल में पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने नैनीताल पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन और वैपन हैंडलिंग की जांच की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कांस्टेबलों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कई उच्च अधिकारियों ने इस अवसर पर भाग लिया।

एसएसपी ने नैनीताल में पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

भानु जोशी, नैनीताल। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन नैनीताल में परेड का आयोजन कर पुलिस जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन, ड्रिल, टर्नआउट व वैपन हैंडलिंग का निरीक्षण किया। परेड में थाना प्रभारियों, पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू, यातायात पुलिस, महिला पुलिस टोली, आर्म्ड पुलिस, नागरिक पुलिस, डॉग स्क्वायड एवं बम स्क्वायड ने प्रतिभाग किया।वैपन हैंडलिंग की प्रयोगशाला में उत्कृष्ट वैपन हैंडलिंग एवं बेहतर प्रदर्शन करने पर हेड कांस्टेबल परमजीत, कांस्टेबल धनी चन्द, कांस्टेबल अजय त्रिकोटी, कांस्टेबल अनीश राणा, कांस्टेबल विशन, कांस्टेबल टीपी मनोज पंत, कांस्टेबल जेडी सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद सादिक, कांस्टेबल हिमांशु गुणवंत, कांस्टेबल हीरा राणा, कांस्टेबल पूनम राणा, कांस्टेबल अनुराधा रौकली को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ नैनीताल अंजना, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, सीओ अंकित थपलियाल, विनय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।