
सरकार की विकास योजनाएं आम जनता तक पहुंचाएंगे: रयाल
नैनीताल के नवनियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना होगा। वह मंगलवार को नैनीताल में अपनी ज्वाइनिंग देंगे। रयाल ने सुदूरवर्ती...
हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल के नवनियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सोमवार को शासन से अपर सचिव मुख्यमंत्री समेत अन्य कार्यभार से मुक्त होने के बाद मंगलवार को नैनीताल पहुंचकर ज्वाइनिंग देंगे। उन्होंने ‘हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिलेभर में चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी वंदना सिंह का स्थानांतरण कर अपर सचिव मुख्यमंत्री ललित मोहन रयाल को नैनीताल का नया डीएम बनाया गया है। रयाल का नैनीताल जिले में कार्य करने का लंबा अनुभव है। रयाल इससे पहले एडीएम व सीडीओ नैनीताल, सीडीओ उत्तरकाशी, आरएफसी कुमाऊं, गन्ना आयुक्त उत्तराखंड व अपर सचिव मुख्यमंत्री, सचिव कार्मिक व स्टाफ ऑफिसर चीफ सेक्रेटरी के पद पर कार्य कर चुके हैं।

वह 2017 में भी अपर सचिव मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं। चार साल तक आरएफसी कुमाऊं के पद पर रहते हुए भी उन्होंने हल्द्वानी में ही कार्यों का संपादन किया। रयाल ने बताया कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवश्यकता के मुताबिक विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभुत सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए कार्य किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


