Haldwani News: महिला पुलिसकर्मियों ने मनाया हरियाली तीज
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: नैनीताल पुलिस परिवार ने हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन मधुबन वाटिका में किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था, जिसमें कई प्रतियोगिताएँ जैसे झूला, डांस और 'तीज क्वीन' शामिल थीं। इस महोत्सव में प्रमुख अतिथि के रूप में जिला जज की पत्नी भी उपस्थित रहीं।

Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस परिवार की एकजुटता और परंपराओं को जीवंत रखने के लिए मधुबन वाटिका में हरियाली तीज महोत्सव का शनिवार शाम आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ हुई।एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी की पत्नी डॉ.नंदिता अरेकल के मुख्य संयोजन में आयोजित इस महोत्सव में जिला जज नैनीताल की पत्नी मीनाक्षी जोशी सहित कई विशिष्ट अतिथि जूरी के रूप में मौजूद रहे। महोत्सव के दौरान पारंपरिक झूले, रैंप वॉक, क्विज और डांस आधारित रोमांचक ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता के साथ-साथ सोलो डांस, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं ने समां बांध दिया।
सोलो डांस में मीनाक्षी, तीज क्वीन में भावना पांडे और 45 वर्ष से अधिक वर्ग में बसंती पुजारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


