Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsNainital District Panchayat Board Meeting Addresses Stray Animals Health Services and Infrastructure Issues
बैल-बकरी से शुरू बैठक, स्वास्थ्य-सड़क और पेयजल की बदहाली पर खत्म

बैल-बकरी से शुरू बैठक, स्वास्थ्य-सड़क और पेयजल की बदहाली पर खत्म

संक्षेप:

- पांच घंटे चली जिला पंचायत बोर्ड बैठक, विकास योजना पर मंथन आश्वासनों में निपटा

Jan 29, 2026 11:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

- गौशाला-स्वास्थ्य-सड़क समेत कई मुद्दों पर ठोस कदम उठाने का दिया भरोसा बोर्ड बैठक : हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। गौलापार से भवाली तक सड़कों पर घूम रहे लावारिस जानवरों की समस्या से शुरू हुई नैनीताल जिला पंचायत की बोर्ड बैठक पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, सड़कों और पेयजल की बदहाली के मुद्दों पर आकर समाप्त हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में बुधवार को दो सत्रों में करीब पांच घंटे चली बैठक में जनसमस्याओं की लंबी सूची सामने आई, लेकिन ठोस निर्णय बेहद कम ही निकल सके। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई बोर्ड बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रभारी जिलाधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बैठक में उठाई गई समस्याओं का समाधान कागजों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड में जाकर समस्याओं को समझने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस मौके पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी देवी, ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा केडी रूवाली, ब्लॉक प्रमुख रामनगर मंजू नेगी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य डा. छवि कांडपाल, बहादुर सिंह नगदली, प्रमोद कोटलिया, विपिन जंतवाल, प्रधानों के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। --------------------------- मालधनचौड़ में नई गौशाला के लिए डीपीआर तैयार लावारिस पशुओं से हो रहे नुकसान और सड़क हादसों के मुद्दे पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में रामनगर, बैलपड़ाव, मालधनचौड़, लालकुआं और हल्दूचौड़ में संचालित गौशालाओं में वर्तमान में 3100 गोवंश संरक्षित हैं, लेकिन सभी गौशालाएं क्षमता से अधिक भरी हैं। जिला पंचायत की ओर से रामनगर के मालधनचौड़ में नई गौशाला के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। जिन क्षेत्रों में गौशाला नहीं है, वहां सरकारी भूमि चिह्नित कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। ----------------------------- सभी जिला पंचायतों में खुलेंगी गोशाला, जमीन ढूंढें : दीपा दरम्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने बताया कि नैनीताल जिले के सभी 26 जिला पंचायतों में गोशाला खोली जाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में जिला पंचायत की तलाश करने को कहा। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों को 31 मार्च से पहले समाप्त करने के निर्देश दिए। -------------------- पर्वतीय ब्लॉकों में रोस्टर से होंगे अल्ट्रासाउंड बैठक के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों के सदस्यों ने पीएचसी-सीएचसी में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और 108 एंबुलेंस सेवाओं की कमी का मुद्दा उठाया। इस पर सीडीओ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक महीने की एक से 11 तारीख के बीच रामगढ़, धारी, ओखलकांडा और बेतालघाट ब्लॉकों में रोस्टरवार मेडिकल कैंप लगाकर अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही बाहर की दवाएं लिखने पर सख्त निगरानी के निर्देश भी दिए गए। वन्यजीव हमलों, जेजेएम के तहत अधूरी पेयजल योजनाओं और क्षतिग्रस्त सड़कों पर भी संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ------------------ सड़क पर बंदरों को खिलाया तो कार्रवाई वन्यजीवों के बढ़ते हमलों की समस्या पर सीडीओ ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सड़क पर बंदरों और जंगली जानवरों को चने या अन्य खाद्य सामग्री खिलाने वाले वाहन चालकों का वीडियो और फोटो बनाकर भेने को कहा। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। -------------------------------- बैठक में ऐसे छलका जनप्रतिनिधियों का दर्द - रामनगर के पाटकोट अस्पताल में स्ट्रेचर के बजाय बोरी में मरीज ढोने का आरोप - विकास कार्यों के शिलापट्ट में जिला पंचायत सदस्यों का नाम नहीं लिखा जा रहा, जबकि प्रधान और प्रतिनिधियों का नाम दर्ज हो रहा है। - खैरना सीएचसी में मशीन है, डॉक्टर नहीं - ओखलकांडा में कैटल वाहन के लिए ड्राइवर-डीजल खुद भरने की शर्त - लावारिस पशुओं के लिए स्थायी गौशाला की मांग - कई पशु चिकित्सालयों में डॉक्टर तैनात नहीं - लावारिस पशुओं से बढ़ते हादसे और फसलों का नुकसान - पहाड़ों में इलाज के लिए हल्द्वानी दौड़ की मजबूरी - कई अस्पतालों में मशीनें हैं, डॉक्टर नहीं - जेजेएम के बाद भी घरों तक पानी नहीं पहुंचा - जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की मांग - वन्यजीव संघर्ष रोकने को फसलों की तारबाड़ सोलर की जगह चेनिंग फेंसिंग करने की मांग उठी। --------------------- बैठक में अधिकारियों को मिले अहम निर्देश नई गौशालाओं के लिए सरकारी भूमि चिह्नित होगी चार पर्वतीय ब्लॉकों में मेडिकल कैंप अनिवार्य जंगली जानवरों से बचाव को फेंसिंग व पेट्रोलिंग क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता से गड्ढामुक्त कूड़ा निस्तारण रोजाना, विभागीय समन्वय के साथ ------------------------- सोशल मीडिया में ‘छवि’ चमकाती दिखीं डा. छवि राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय और प्रदेश के सांसद-विधायकों की तर्ज पर जिला पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी बोर्ड बैठक में अपनी लाइव इमेज चमकाते नजर आए। रामड़ीआन सिंह की जिला पंचायत सदस्य डा. छवि कांडपाल समेत कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने संबोधन की हॉल के भीतर न लाइव वीडियोग्रॉफी और फोटोग्रॉफी भी करवाई। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने बकायदा कुछ युवाओं को जिम्मेदारी भी सौंपी थी। -------------------------- 24 सितंबर 2025 को हुई थी बोर्ड बैठक के प्रमुख प्रस्ताव - ग्रामीण बाजारों से हर हफ्ते उठेगा कूड़ा, हाट बाजारों में लगेगी हाईमास्क लाइट - जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल के लिए खरीदी जाएगी नई इनोवा कार - काठगोदाम डाक बंगले की जगह 5 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय भवन। - कैंचीधाम और हल्द्वानी गौलापार के लिए नई कूड़ा गाड़ियां। - भीमताल जिला पंचायत भवन की मरम्मत और आय सृजन। - वित्त वर्ष 2025-26 में हर सदस्य क्षेत्र में 25-25 लाख के विकास कार्य। - कैंचीधाम की सरकारी पार्किंग का संचालन पंचायत करेगी।