नैनीताल बैंक ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को दी एम्बुलेंस

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

नैनीताल बैंक ने पिथौरागढ़ के चिकित्सालय को एक अत्याधुनिक एम्बुलेंस भेंट की। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई और बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह प्रयास स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगा।

नैनीताल बैंक ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को दी एम्बुलेंस

हल्द्वानी, संवाददाता। नैनीताल बैंक ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल से चिकित्सालय पिथौरागढ़ को एक अत्याधुनिक एम्बुलेंस भेंट की गई। आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई और बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुशील कुमार लाल ने संयुक्त रूप से एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष सिंह नबियाल, क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल प्रधान, मुख्य अनुपालन अधिकारी कैलाश चंद्र पांडे, उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिगम्बर सिंह कैथेट सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने नैनीताल बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जनपद के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में सहायक हैं।

सुशील कुमार लाल ने कहा कि बैंक समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आगे भी जनहित के कार्य करता रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।