नगर निगम के वार्डों में कुमाऊंनी में गूंज रहा स्वच्छता का संदेश
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी- नगर निगम ने लोक भाषा में कूड़ा निस्तारण के लिए जागरूक करना किया शुरू

हल्द्वानी। नगर निगम ने स्वच्छता अभियान को आमजन से जोड़ने के लिए नई पहल शुरू की है। अब कूड़ा निस्तारण का संदेश कुमाऊंनी भाषा में दिया जा रहा है। शहर की गलियों में घूमने वाले निगम के कूड़ा वाहन स्पीकर से कुमाऊंनी में अपील कर रहे हैं। नगर निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन के लिए लोक भाषा को माध्यम बनाया है। कूड़ा वाहनों से बजने वाले ऑडियो संदेश में लोगों से घर से ही गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने को कहा जा रहा है। साथ ही खुले में कूड़ा फेंकने या जलाने पर जुर्माने की चेतावनी भी कुमाऊंनी में दी जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


