ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीमिनिस्टीरियल कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन VIDEO

मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन VIDEO

मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर नैनीताल जिले के सभी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। हलद्वनी व नैनीताल में कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन किया।  नैनीताल कलेक्ट्रेट...

मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम, हल्द्वानी Wed, 22 Jan 2020 04:25 PM
ऐप पर पढ़ें

मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर नैनीताल जिले के सभी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। हलद्वनी व नैनीताल में कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन किया।  नैनीताल कलेक्ट्रेट कर्मियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गिरीश पांडे ने कहा फेडरेशन की 21 सूत्रीय मांग बीते 5 वर्ष से संबंधित मांग कर रहे हैं। जिसमे वह विभागीय पुनर्गठन, 2800 ग्रेट पे, शैक्षिक योग्यता स्नातकोत्तर करने आदि की मांग शामिल है। मांगों को लेकर  डीएम के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। मांगों के क्रम में 27 को देहरादून में प्रदर्शन किया जाएगा। चेतावनी दी कि मांगों का सकारात्मक हल न होने पर अग्रिम आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर पीडब्लूडी, कलक्टरेट, शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी मौजूद रहे।

उधर, हलद्वानी में बुधवार को बुद्ध पार्क में आयोजित धरने पर बोलते हुए समन्वय मंच के मुख्य संयोजक आर एस एरी ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी अपनी 8 सूत्री मांगों के लिए लंबे समय से संघर्षरत है लेकिन शासन प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। संयोजक सीएस जोशी ने कहा कि अगर मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रमुख मांगों में तीन प्रमोशन पर लगी रोक हटाने, हेल्थ कार्ड की सुविधा देने वह पूरे सेवाकाल में तीन प्रमोशन आदि देने की मांग है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें