प्रदेश के दस शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान
दिनोदिन सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके चलते प्रदेश के 10 से अधिक शहरों का अधिकतम पारा 15 डिग्री और न्यूनतम पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम...
दिनोदिन सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके चलते प्रदेश के 10 से अधिक शहरों का अधिकतम पारा 15 डिग्री और न्यूनतम पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम एक दो डिग्री कम या अधिक रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को शहर का अधिकतम 22 डिग्री व न्यूनतम पारा 5 डिग्री रहा।
सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी सहित प्रदेशभर में दिखा। नेपाल से आ रही पछुआ हवा ठंड बढ़ा रही है। वहीं बंगाल से आ रही पूर्वी हवा मैदानों में धुंध बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में पाला अधिक गिरने और मैदानों में सुबह-शाम धुंध के साथ कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर से उत्तराखंड तक बर्फबारी के आसार बढ़ गए हैं। वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार नैनीताल में नए साल तक बर्फवारी के आसार बन रहे हैं।
पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके पंत का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही हाल रहेगा। अगले सप्ताह की शुरुआत में पारा और अधिक नीचे गिरेगा। पारा शून्य तक पहुंचने के आसार हैं।
शहर अधिकतम न्यूनतम तापमान
अल्मोड़ा 17.0 2.0
बागेश्वर 17.0 5.0
चमोली 18.0 7.0
चंपावत 13.0 4.0
नैनीताल 12.0 3.0
पिथौरागढ़ 14.0 3.0
यूएस नगर 23.0 6.0
पौढ़ी गढ़वाल 3.0 4.0
उत्तरकाशी 15.0 6.0
मुक्तेश्वर 13.4 3.6
देहरादून 24.0 5.0
पंतनगर 24.6 4.4