बोर्ड परीक्षा के मेधावियों और शिक्षकों का सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों का सम्मान किया गया। 34 छात्रों को पुरस्कार स्वरूप ₹90 हजार की नकद धनराशि दी गई। उत्कृष्ट शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को ₹10 हजार और अन्य को विभिन्न पुरस्कार दिए गए।

बोर्ड परीक्षा के मेधावियों और शिक्षकों का सम्मान

संतोष जोशी हल्द्वानी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों का सोमवार को सम्मान किया गया। ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज वनभूलपुरा में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तरीय मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुल ₹90 हजार रुपये की नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।मुख्य अतिथि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी व विशिष्ट अतिथि विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश रहे। यहां 34 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड बोर्ड में शत-प्रतिशत अंक दिलाने वाले 14 विषय अध्यापकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया गया। सीबीएसई, आईसीएसई परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले सात प्रधानाचार्यों, राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के छह प्रधानाचार्यों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच खंड शिक्षा अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक विद्यार्थी को ₹10 हजार, द्वितीय से पंचम स्थान पाने वाले दो विद्यार्थियों को ₹पांच हजार, छठे से दसवें स्थान पाने वाले चार विद्यार्थियों को ₹चार हजार और 11वीं से 25वीं रैंक प्राप्त करने वाले 27 विद्यार्थियों को दो हजार रुपये प्रति विद्यार्थी दिए गए। हाईस्कूल परीक्षा में राज्य में प्रथम रहे अक्षत गोपाल, एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर व इंटरमीडिएट में 8वीं रैंक प्राप्त करने वाली यमुना बोरा, राजकीय इंटर कॉलेज जोसुरा ओखलकांडा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।