हल्द्वानी में हज यात्रियों की स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण किया
हल्द्वानी में हज यात्रियों की सुरक्षा के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में मेडिकल स्क्रीनिंग और टीकाकरण शिविर का उद्घाटन किया गया। पहले दिन 173 पंजीकृत यात्रियों में से 101 की जांच की गई। शेष यात्रियों की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी होगी।

हल्द्वानी। वरिष्ठ संवाददाता। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू और राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया। राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य भी उपस्थित रहे। पहले दिन नैनीताल और अल्मोड़ा के 173 पंजीकृत हज यात्रियों में से 101 की मेडिकल जांच और टीकाकरण किया गया। शेष यात्रियों की स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी की जाएगी। तरन्नुम खान, शाहिदा सिराज, इसरार, अनवार खान, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अहसान, अब्दुल कादिर, गुलशन सहित स्वास्थ्य विभाग और हज समिति की टीम मौजूद रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


