Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsMechanic Fights with Private Bus Driver in Haldwani Women Harassed
मैकेनिक ने चालक को पीटकर बस के शीशे तोड़े

मैकेनिक ने चालक को पीटकर बस के शीशे तोड़े

संक्षेप:

हल्द्वानी में मंगलवार को एक मैकेनिक ने रोडवेज बस को बैक करते समय निजी बस के चालक से विवाद किया। आरोप है कि मैकेनिक ने चालक के साथ मारपीट की और बस के शीशे तोड़ दिए। विरोध करने वाली महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है और कार्रवाई की जाएगी।

Nov 04, 2025 07:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बरेली रोड तीनपानी बाईपास पर मंगलवार शाम रोडवेज बस को बैक कर रहे एक मैकेनिक का प्राइवेट बस के चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि मैकेनिक ने चालक से मारपीट कर बस के शीशे तोड़ दिए। विरोध कर रही बस में सवार महिलाओं के साथ भी अभद्रता की और फरार हो गया। उसे साथ एक दो लोग बताए जा रहे हैं। चोरगलिया की ओर जा रहे निजी बस के चालक राजेंद्र ने बताया कि वह तीनपानी बाईपास के पास पहुंचे तभी वहां रोडवेज की बस को बैक कर रहा मैकेनिक गाली देने लगा। विरोध करने पर मैकेनिक उसके पास आया और कॉलर पकड़कर बाहर खींच लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि मैकेनिक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। बस के शीशे भी तोड़ दिए। बस में सवार महिलाओं ने मारपीट का विरोध किया तो आरोपी अभद्रता करने लगे और धमकी देकर फरार हो गए। प्राइवेट बस चालक ने मंडी पुलिस को मारपीट की सूचना दी। घटना के दौरान तीनपानी बाईपास पर जाम के हालात भी पैदा हो गए। चालक ने बीच सड़क पर प्राइवेट बस को खड़ा कर दिया। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।