MBPG College Students Face Issues with Samarth Portal Fee Payment समर्थ पोर्टल ने 4 हजार से ज्यादा छात्रों की परेशानी बढ़ाई, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsMBPG College Students Face Issues with Samarth Portal Fee Payment

समर्थ पोर्टल ने 4 हजार से ज्यादा छात्रों की परेशानी बढ़ाई

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर के चार हजार से अधिक छात्रों को समर्थ पोर्टल में फीस जमा करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों के खातों से राशि कटने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 2 Sep 2025 11:39 AM
share Share
Follow Us on
समर्थ पोर्टल ने 4 हजार से ज्यादा छात्रों की परेशानी बढ़ाई

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश में गड़बड़ियों के बाद अब स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर के चार हजार से अधिक छात्र-छात्राएं भी समर्थ पोर्टल की खामियों से परेशान हैं। स्थिति ये है कि समर्थ पोर्टल में फीस जमा होने के बाद शुल्क जमा हुआ या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। कुछ छात्रों के खाते से रकम कटने के बाद भी शुल्क जमा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में छात्र कॉलेज में अपनी परेशानियों को लेकर पहुंच रहे हैं। दरअसल स्नातक तृतीय सेमेस्टर में 25 और पंचम सेमेस्टर में 28 अगस्त से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई।

यह सात सितंबर तक होनी है। छात्रा मीनाक्षी रावत ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष में दाखिले के लिए उसने समर्थ पोर्टल में शुल्क जमा किया। उसके खाते से रकम भी कट गई लेकिन फीस जमा हुई या नही, यह जानकारी पोर्टल में नहीं दिख रही है। कॉलेज प्रबंधन से मामले में जानकारी लेनी चाही लेकिन कोई सटीक जानकारी नहीं मिली। वहीं बीकॉम पांचवे सेमेस्टर के छात्र मनीष ने बताया कि उसने भी समर्थ पोर्टल में फीस जमा की। उसका शुल्क जमा किया गया या नहीं, इसकी जानकारी अब तक पोर्टल ने अपडेट नहीं की। इनका कहना: छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल में शुल्क जमा करने में आ रही परेशानियों को लेकर कॉलेज में आ रहे हैं। इस बारे में समर्थ पोर्टल प्रभारी को जानकारी दे दी गई है। दोनों सेमेस्टर में चार हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। डॉ. एनएस बनकोटी, प्राचार्य एमबीपीजी कॉलेज बारिश के कारण छात्रों की उपस्थिति कम हल्द्वानी। बीते सोमवार को तेज बारिश का असर एमबीपीजी और महिला कॉलेज की कक्षाओं में भी दिखा। यहां पर छात्रों की उपस्थिति बेहद कम रही। कई कक्षाओं का इस वजह से संचालन प्रभावित रहा। हालांकि प्राध्यापक कक्षाओं में छात्रों का इंतजार करते दिखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।