ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीमेयर की अपील, डेंगू के वक्त हड़ताल न करें सफाई कर्मी

मेयर की अपील, डेंगू के वक्त हड़ताल न करें सफाई कर्मी

हल्द्वानी। वरिष्ठ संवाददाता

मेयर की अपील, डेंगू के वक्त हड़ताल न करें सफाई कर्मी
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीTue, 10 Sep 2019 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

सात सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार शाम से बेमियादी हड़ताल पर जाने का मन बना चुके उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ पदाधिकारियों से मेयर डा. जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला ने अपील की कि उनके स्तर की जो भी मांगें हैं, वह दो-तीन दिन में हल कर देंगे। कुछ मांगें शासन स्तर की हैं, जिनके बारे में शासन से बातचीत कर हल करने का प्रयास होगा।

मेयर ने बैठक कर रहे संघ पदाधिकारियों के बीच आकर कहा कि शहर में डेंगू फैला है। ऐसे में सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे तो नगर निगम की छवि खराब होगी। मेयर ने संघ पदाधिकारियों को बुधवार सुबह 11 बजे अपने कक्ष में वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।मंगलवार सुबह 11.30 बजे उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ पदाधिकारी बुधवार शाम से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की रणनीति बना रहे थे तभी मेयर डा. जोगेन्द्रपाल रौतेला बैठक में पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में डेंगू फैला है। ऐसे में उनकी हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चौपट होगी। जनता में भी निगम की कार्यशैली को लेकर गलत संदेश जाएगा। सफाई कर्मियों को वर्दी उपलब्ध कराने की मांग पूरी हो जाएगी। इसके लिए शासन से धन मिल चुका है। हर कर्मचारी को वर्दी का पैसा मिलेगा। रिटायर कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के 2016-2017 के एरियर और बढ़े डीए का भुगतान खाते में जाएगा।मेयर ने संघ पदाधिकारियों से कहा कि शैक्षिक योग्यता पर अस्थायी और स्थायी कर्मचारियों को अन्य पदों पर पदोन्नति देने और बढ़े क्षेत्रफल पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती का मामला शासन स्तर का है। इस बारे में शासन स्तर पर वार्ता होगी। संघ पदाधिकारियों ने मेयर से कहा कि बुधवार को बैठक के दौरान मांगें हल होने के संबंध में कोई ठोस समझौते के बाद ही वह आंदोलन के बारे में कोई निर्णय लेंगे। बैठक में मौजूद संघ पदाधिकारी

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर, शाखा अध्यक्ष विनयपाल, महामंत्री सुनील चौधरी, अध्यक्ष सुरेश लाला, अशोक राज, सुरेश बंधु, जगदीश भाई, राजेन्द्र भाई, अजय भाई, हरिओम, गुड्डू, कैलाश, श्याम सुंदर, आदेश कुमार, मामा नैथानी, मीरा, नेहा, मंजीत, दीपा, राधा, सोनी, मुन्नी देवी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें